यह मोदी का सशक्त भारत है, करारा जवाब मिलेगा: महाराज
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर बड़े आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह बहुत ही कायराना और जघन्य कृत्य है। मानवता पर एक काला धब्बा है। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों और उनके आकाओं को अब इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। महाराज ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सशक्त भारत है। इनको इस नरसंहार का ऐसा करारा जवाब दिया जाएगा कि वह फिर कभी भी इस प्रकार का दुस्साहस नहीं कर पायेंगे। उन्होंने कहा कि धर्म पूछकर निरपराध पर्यटकों को गोली मारने वाले किसी भी मज़हब के पैरोकार नहीं हो सकते हैं। अब दुनिया को, देश को जागना होगा। आतंकी मानसिकता के पैरोकारों और उसके समर्थकों से सहानुभूति रखने वालों को बेनकाब करना होगा। हिंदू मां बहनों के सामने ही उनके सिंदूर उजाड़ने की जो क्रूर, कायराना और बर्बरता पूर्ण घटना हुई है उसकी भारी कीमत आतंकवादियों और उनके आकाओं को चुकानी पड़ेगी।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात