केदारनाथ धाम के कपाट विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोले, मंदिर मे लगी भक्तों की लगी भारी भीड़
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड चारधाम यात्रा का आगाज गंगोत्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हो गया है। वही इसी क्रम में विश्व विख्यात भगवान केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 7 बजे बैशाख, मास, मिथुन राशि, वृष लग्न में पूरे विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोले गये बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली 1 मई शाम केदारनाथ धाम पहुंच गई। धाम पहुंचने के बाद डोली को मंदिर समिति के भंडार गृह में विराजमान किया गया। बदरी-केदार मंदिर समिति की ओर से कपाट खोलने की सभी तैयारियां कर ली गई है। बाबा केदार के मंदिर को 108 क्विंटल फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया है। हजारों की संख्या में भक्त भी कपाट खुलने के अवसर पर धाम पहुंच चुके हैं। सुबह गौरीकुंड में भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह डोली की विशेष पूजाएं संपन्न करने के बाद विशेष श्रृंगार करते हुए आरती उतारी गई. जिसके बाद हजारों भक्तों की जयकारों के बीच डोली यात्रा ने केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया. पैदल यात्रा मार्ग पर भी भक्तों ने डोली का भव्य स्वागत किया। शाम लगभग 4 बजे के बाद बाबा केदार की डोली केदारनाथ पहुंची और मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद डोली मंदिर के भंडार गृह में विराजमान हो गई।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज