एनटीए द्वारा आयोजित NEET परीक्षा के लिखित केन्द्रों पर सुरक्षा हेतु पौड़ी पुलिस है मुस्तैदी से तैनात
पौड़ी: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के द्वारा आयोजित की जा रही NEET-2025 की लिखित परीक्षा पौड़ी के दो परीक्षा केंद्रों गोविन्द वल्लभ पंत इंसटीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलॉजी घुड़दौड़ी व पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय पौड़ी में आयोजित हो रही है। इस लिखित परीक्षा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला द्वारा स्वयं परीक्षा केन्द्रों पर उपस्थित रहकर ड्यूटीरत पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिये जा रहे हैं व पौड़ी पुलिस तत्परता से परीक्षा केंद्रों पर अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रही है। परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की कतार लगाकर सभी की डीएफएमडी व एचएचएमडी से सघन चेकिंग/फ्रिस्किंग की जा रही है। जसके पश्चात ‘सही पाए जाने पर’ ही परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। साथ ही स्थानीय अभिसूचना इकाई द्वारा भी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पौड़ी पुलिस पारदर्शी, नकल रहित व त्रुटिरहित परीक्षा कराने हेतु प्रतिबद्ध है।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात