पुलिस टीम के क्विक रिस्पांस से बची कार दुर्घटना में घायलों की जान
अल्मोड़ा: एक ऑल्टो कार संख्या-UK01A-3314 जो भतरौजखान से भिकियासैंण को जा रही थी, समय लगभग 12:00 बजे हिल व्यू रेस्टोरेंट भिकियासैंण रोड भतरौंजखान पर अनियंत्रित होकर रोड से 50 मीटर नीचे गिर गयी। जिसमें चालक समेत 03 लोग सवार थे। थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री सुशील कुमार ने पुलिस फोर्स लेकर तत्काल मौके पर पहुँचकर वाहन में फसें घायलों को निकाला और सरकारी वाहन से प्राथमिक चिकित्सालय भतरौजखान लाया गया। जहाँ पर चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक चिकित्सा के उपरान्त हायर सेंटर (रामनगर) रेफर कर दिया गया है। इस दौरान स्थानीय लोगों के द्वारा भी मदद की गयी।
घायलों का विवरण:-
1- अजय उम्र- 30 वर्ष पुत्र सुरेन्दसिंह निवासी- भिकियासैंण अल्मोड़ा (गंभीर घायल/रैफर)।
2- भूपेन्द्र सिंह उम्र- 29 वर्ष पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी- उपरोक्त।
3- तुसार उम्र-29 वर्ष पुत्र स्व0 शिवेंद्र बिष्ट निवासी- उपरोक्त।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात