भारत-पाक टेंशन के कारण उत्तराखंड भी हाई अलर्ट
देहरादून: भारत और पाकिस्तान के बीच इस समय सीमा पर जिस तरह के हालत बने हुए है, उसको देखते हुए सभी राज्य सरकारे अलर्ट हो रखी है. एक तरफ जहां अधिकारियों और कर्मचारियों को छुट्टी कैंसिल करने के निर्देश दिए गए है, तो वहीं दूसरी तरफ शासन ने उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून में 24X7 निगरानी के आदेश दिए है. इसके लिए अपर सचिवों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की एसडीएमए दफ्तर आईटी पार्क देहरादून में आठ-आठ घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। शासन ने आपदा प्रबंधन केंद्र में कंट्रोल रूम को 24 घंटे चलने के लिए अपर सचिव स्तर के अधिकारियों को तिथि वार जिम्मेदारी की है। 32 अपर सचिव स्तर के अधिकारियों को आज से 18 मई तक की ड्यूटी का चार्ट भी जारी किया गया है. बता दें कि छह सात मई की रात को भारत का पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया था. इस हमले से 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर है। भारत ने इस हमले को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया था। भारत के इस हमले के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण