सीएम धामी ने चारधाम यात्रा को लेकर सभी यात्रियों से अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा
देहरादून: भारत पाक तनाव के बीच चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में असमंजस की स्थिति है। राज्य सरकार भी समझ रही है। जिसे देखते हुए उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में देशभर के श्रद्धलुओं के लिए संदेश जारी किया है।सीएम धामी की ओर से जारी इस संदेश में लिखा गया है की प्रदेश में चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से संचालित है। अभी तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु धामों के दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं भी पूरी तरह से संचालित हैं। इसके साथ ही सीएम धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि चारधाम यात्रा से जुड़ी किसी भी जानकारी और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1364 और 0135-1364 पर कॉल कर सकते हैं। जिसमें श्रद्धालुओं के संशय को दूर किया जाएगा. सीएम धामी ने कहा राज्य सरकार लगातार चारधाम यात्रा को सफल बनाने में जुटी हुई है। चारों धामों में व्यवस्थाओं को मुकम्मल किया गया है। श्रद्धलुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए धामों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई। चारधाम यात्रा मार्गों पर भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है।

फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी