उत्तराखंड सरकार ने आईटी विभाग को हर समय हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश
देहरादून: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच देश में साइबर अटैक की संभावना को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने आईटी विभाग को हर समय हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के साथ बैठक की। बैठक के दौरान सचिव आईटीडीए ने प्रदेशभर में चल रहे प्रोजेक्ट्स और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य सचिव ने आईटीडीए को मजबूत किए जाने के निर्देश दिए. साथ ही, सिस्टम अपग्रेड करते समय अगले 5-7 सालों की आवश्यकता के अनुरूप व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि आईटीडीए की ओर से हाईब्रिड मॉडल (एसडीसी और क्लाउड) अपनाने के साथ ही लगातार अपनी क्षमता को बढ़ाए. आईटीडीए को मजबूत करने के साथ ही सभी विभाग अपनी वेबसाइट्स और एप्लीकेशन को विकसित करने का कार्य आईटीडीए के जरिए कराए. उन्होंने कहा कि विभागों को क्लाउड सेवा भी आईटीडीए के जरिए उपलब्ध कराया जाए. मुख्य सचिव ने ऐसे विभागों, जिन्हें अपने दैनिक कार्यों के लिए अत्यधिक डाटा स्टोर करना होता है, वो स्टोरेज की जरूरत के बारे में जानकारी आईटीडीए को दें। आईटीडीए उस स्टोरेज क्षमता को कैलकुलेट कर सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण