महाराज ने चारधाम यात्रा पंजीकरण केन्द्र का किया स्थलीय निरीक्षण
हरिद्वार। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण,पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने गुरूवार को अचानक ऋषिकुल मैदान पहुॅचकर चारधाम यात्रा पंजीकरण केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंजीकरण केन्द्र पर यात्रियों की सुविधा हेतु पंजीकरण काउण्टर, बैठने, पेयजल, शौचायलय, चिकित्सा, सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
प्रदेश के पर्यटन मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने देश-विदेश से चार धाम यात्रा हेतु पंजीकरण केन्द्र पहुॅचे श्रद्धालुओं से वार्ता करते हुए विभिन्न विषयों पर फीडबैक लिया तथा सभी की सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। पंजीकरण केन्द्र पहुुॅचे सभी श्रद्धालुओं ने पंजीकरण हेतु सरकार द्वारा किये गये सभी सुविधाओं की प्रशंसा भी की। कैबिनेट मंत्री महाराज ने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को पंजीकरण कराने में किसी भी प्रकार की परेशानी या असुविधा न हो तथा आने वाले श्रद्धालु अपने साथ सुखद यादें लेकर जायें। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पहलगांव आतंकवादी हमले के बाद यात्रियों की संख्या में कमी आई थी, लेकिन अब धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी चारधाम यात्रा पर बड़ी संख्या में यात्रियों के आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अभी तक यमनोत्री धाम में 5,08,041 (पांच लाख आठ हजार इकतालीस) गंगोत्री धाम में 5,59,272 (पांच लाख उनसठ हजार दो सौ बहत्तर) केदारनाथ धाम में 10,40,901 (दस लाख चालीस हजार नौ सौ एक) बद्रीनाथ धाम में 9,46,619 (नौ लाख छियालीस हजार छह सौ उन्नीस ) एवं हेमकुण्ड साहिब में 61,822 (इकसठ हजार आठ सौ बाईस) श्रद्धालुओं सहित कुल 31,16,655 (इकतीस लाख सोलह हजार छह सौ पचपन) श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक यमनोत्री धाम में 2,10,908 (दो लाख दस हजार नौ सौ आठ) गंगोत्री धाम में 1,96,200 (एक लाख छियानबे हजार दो सौ) केदारनाथ धाम में 4,53,414 (चार लाख तिरेपन हजार चार सौ चौदह) एवं बद्रीनाथ धाम में 2,94,864 (दो लाख चौरानबे हजार आठ सौ चौसठ) कुल 11,55,386 (ग्यारह लाख पचपन हजार तीन सौ छियासी) श्रद्धालु दर्शन कर चुके है। उन्होंने बताया कि हेमकुण्ड साहिब के दर्शन के लिए 61 हजार 822 श्रद्धालुओं द्वारा अपना पंजीकरण कराया गया है।
उन्होंने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा भी शुरू होने वाली है। 250 यात्री कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जायेंगे। उन्होंने बताया कि यह यात्रा लिपुलेख होते हुए जाएगी। उन्होंने बताया कि ऐसी व्यवस्था की गई है कि भारत के लिपुलेख से भी यात्री कैलाश मानसरोवर के दर्शन कर पायेंगे। इस दौरान जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल, तहसीलदार सचिन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण