उत्तरकाशी फायर सर्विस की टीम द्वारा गंगोत्री धाम स्थित होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, होमस्टे का किया निरीक्षण
चारधाम यात्रा के दौरान अग्निसुरक्षा के दृष्टिगत फायर सर्विस की टीम द्वारा गंगोत्री धाम स्थित होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, होमस्टे आदि का निरीक्षण किया गया, होटल,ढाबों में कार्यरत कर्मियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरण (फायर एक्सटिंग्यूशर) के संचालन के साथ ही आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया तथा अग्नि दुर्घटना से बचाव तथा सावधानियों के प्रति जागरुक किया गया।
होटल कारोबारियों एवं वर्करों को डेमो देकर घरेलू एलपीजी सिलेण्डर में आग लगने की स्थिति में उस पर काबू पाने तथा पेट्रोल, डीजल व तेल की आग को बुझाने के साथ ही प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज