हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग, सरकार कराएगी जांच: महाराज
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग के बडासू क्षेत्र में हेलीकॉप्टर की
आपातकालीन की लैंडिंग के बाद उसमें सवार सभी लोगों की सकुशलता के लिए पायलट की सूझबूझ की प्रसंशा करते हुए हादसे को बेहद गंभीरता से लेते हुए कहा कि सरकार इसकी जांच करवायेगी। महाराज ने कहा कि जिस प्रकार से पायलट ने समय रहते खामी को भाँप लिया और नज़दीक में खाली सड़क देखकर आपातकालीन लैंडिंग करवाई उसको देखकर लगता है कि अगर पायलट सड़क पर हेलीकॉप्टर नहीं उतारता तो यह दुर्घटना बड़ी हो सकती थी। उन्होंने कहा कि बद्री-केदार की कृपा से हेलीकॉप्टर में सवार सभी पांचों यात्री सुरक्षित हैं, जबकि पायलट को हल्की चोट आई है। फिलहाल इस घटना का हेली शटल सेवा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। मैं हादसे में घायल हुए सभी यात्रियों व पायलट के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। लेकिन इस आपातकालीन लैंडिंग की वजह क्या रही इस बात की सरकार जांच अवश्य करेगी।

फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी