अजय देवगन-रोहित शेट्टी की ओजी कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल’ की 5वी फिल्म परचल रहा काम
गोलमाल’ के फैंस अब सातवें आसमान पर जा सकते हैं क्योंकि रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी फेवरेट फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त ‘गोलमाल 5’ पर काम चल रहा है. यह अब तक की सबसे लोकप्रिय और सुपरहिट फ्रेंचाइजी में से एक है. कुछ हफ्ते पहले, जॉनी लीवर ने भी ‘गोलमाल 5’ पर काम चलने की हिंट दी है. जोनें फिल्म की रोमांचक अपडेट्स के बारे में। रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शेट्टी ‘गोलमाल 5’ के लिए अजय देवगन के साथ फिर से जुड़ने के लिए तैयार हैं. बता दें यह फिल्म फरवरी/मार्च 2026 तक फ्लोर पर आ जाएगी और 2027 की पहली छमाही में बड़े पर्दे पर आएगी. रोहित शेट्टी फिलहाल मुंबई में जॉन अब्राहम के साथ राकेश मारिया की बायोपिक की शूटिंग कर रहे हैं और सितंबर 2025 तक इसे खत्म कर देंगे. वे इस साल के अंत तक एडिट को लॉक करने के लिए तैयार हैं, ताकि 2026 की शुरुआत में इसे रिलीज किया जा सके. राकेश मारिया की बायोपिक पर काम पूरा करने के तुरंत बाद, रोहित गोलमाल 5 की तैयारी में लग जाएंगे और इसे फरवरी/मार्च 2026 तक फ्लोर पर ले जाएंगे।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल