3 मदरसे बिना किसी अधिकृत अनुमति और बिना मान्यता के चल रहे को किया सीज
हरिद्वार: श्यामपुर थाना क्षेत्र में प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 अवैध मदरसों को सील कर दिया है. कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि ये सभी मदरसे बिना किसी वैध अनुमति और पंजीकरण के संचालित हो रहे थे। एसडीएम हरिद्वार जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई जिला प्रशासन के निर्देश पर की गई है. जांच के दौरान पाया गया कि ये 3 मदरसे बिना किसी अधिकृत अनुमति और बिना मान्यता के चल रहे थे। छापेमारी के दौरान तीन मदरसों– कासमिया दावत उल उलूम निकट अबरार मस्जिद सेक्टर 6 गुज्जर बस्ती गैंडीखाता, इमदादिया दारूल उलूम निकट आयसा मस्जिद सेक्टर 8 गुज्जर बस्ती गैंडीखाता, जामिया इस्लामिया गुजरान कालागढ़ बस्ती गुज्जर बस्ती गैंडीखाता को सीज किया गया है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज