पौड़ी पुलिस का सांयकालीन गश्त/चेकिंग अभियान: हर चौराहे पर सुरक्षा हेतु रखी जा रही कड़ी निगरानी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के आदेशानुसार जनपद में सभी थाना प्रभारियों के निर्देशन में पुलिस टीमों द्वारा सायंकाल से लेकर रात्रि तक गश्त व सघन चेकिंग की जा रही है। यह अभियान विशेष रूप से ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड और संदिग्ध गतिविधियों पर केंद्रित है। पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें प्रत्येक बैरियर, चेक पोस्ट एवं मुख्य मार्गों पर मुस्तैदी से तैनात हैं।
संदेह पर तुरंत तलाशी, सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं- कोई भी संदिग्ध गतिविधि, वस्तु या व्यक्ति पुलिस की निगरानी से बाहर नहीं है सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों, यात्रियों व सामानों की तलाशी ली जा रही है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज