उत्तराखंड में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट किया जारी
देहरादून: उत्तराखंड में बारिश का दौर अभी भी जारी है। वही प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं भारी बारिश से भूस्खलन जैसी घटनाएं भी देखने को मिल रही हैं. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है. साथ ही ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की अपील की है। साथ ही देहरादून मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सभी जनपदों के अधिकांश स्थानों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. जबकि राज्य के बागेश्वर और नैनीताल जनपद में कहीं-कहीं भार बारिश का अंदेशा जताया है. जिसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.राज्य के रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावतऔर पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण