21 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, डीएम ने जारी किया आदेश
पौड़ी/ जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया बारिश के अलर्ट को देखते हुये जनपद में संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय व निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में 21 जुलाई को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश भी दिये हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे ख़राब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन से संपर्क करें। उन्होंने विशेष रूप से संवेदनशील व आपदा संभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और जल स्रोतों के नजदीक न जाने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को सभी स्कूलों में अवकाश की सूचना समय पर देने के निर्देश दिये हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार 21 जुलाई को जनपद गढ़वाल में भारी से अति भारी वर्षा, तेज गर्जना, आकाशीय बिजली तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जतायी गयी है। इसके साथ ही नदियों, नालों और गधेरों में जलस्तर बढ़ने का भी अंदेशा जताया गया है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज