पिरान कलियर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही कर 06 बहरूपी बाबाओं को दबोचा
रुड़की: उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के अंतर्गत SSP हरिद्वार द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए बहरूपिया को बेनक़ाब करने का कार्य लगातार जारी।
पिरान कलियर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र दरगाह व पिरान कलियर के आस-पास गश्त/चैकिंग के दौरान 6 बहुरूपी बाबाओं को हिरासत में लिया गया। ये सभी आरोपी बाबाओं का भेष धारण कर तंत्र-मंत्र, जादू-टोना व धोखाधड़ी की कला दिखाकर श्रद्धालुओं को भ्रमित कर रहे थे, जिससे भीड़-भाड़ एवं संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। वही पुलिस ने मौके पर तत्परता दिखाते हुए इन्हें धारा 172(2) BNSS के तहत हिरासत में लिया।
नाम पता कालनेमि-
1. इरशाद पुत्र बरकतुल्ला निवासी पाकबड़ा, जिला मुरादाबाद (उ.प्र.), उम्र 65 वर्ष
2. आकिल पुत्र मारूत निवासी मोहल्ला आदगाह, थाना गलशहीद, जिला मुरादाबाद (उ.प्र.), उम्र 30 वर्ष
3. मंसूर खान पुत्र भोला खान निवासी मोहल्ला खसिया, जिला कुशीनगर (उ.प्र.), उम्र 55 वर्ष, हाल निवासी रफाई चौक, पिरान कलियर
4. मोह. फैज आलम पुत्र मंसूर आलम, निवासी राजा बाजार कोलकाता (पश्चिम बंगाल), उम्र 66 वर्ष, हाल निवासी: गोविंदपुर, बहादराबाद
5. बिजेंद्र सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी बूजपुर, थाना मुंडा पांडे, जिला मुरादाबाद (उ.प्र.), उम्र 47 वर्ष
6. रिज़वानूर रहमान पुत्र जियाउल इस्लाम निवासी राजीव गांधी नगर, मुंबई (महाराष्ट्र)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण