आपदा से जूझ रही बहनों ने पौड़ी पुलिस और SDRF जवानों को राखी बांधकर माना अपना ‘रक्षक भाई’
जनपद पौड़ी के कई क्षेत्रों में आपदा के कारण जनजीवन काफी अस्त-व्यस्त है, परंतु ऐसे कठिन समय में पौड़ी पुलिस और SDRF के जवान निरंतर राहत व बचाव कार्यों में जुटकर न केवल अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं, बल्कि प्रभावित लोगों के मन में विश्वास और साहस का संचार भी कर रहे हैं। वही रक्षाबंधन के अवसर पर कोतवाली पौड़ी क्षेत्रांतर्गत आपदा प्रभावित हुए सैजी गांव

की बहनों द्वारा जवानों के प्रति विश्वास, अपने सहारे और सुरक्षा में साथ देने वाले जवानों की कलाई पर राखी बांधी । यह एक धागा नहीं, बल्कि बहनों के अटूट विश्वास, सुरक्षा और भरोसे का प्रतीक था इस दौरान बहनों की आंखों में राहत और भरोसे की चमक थी कि वर्दी में खड़े उनके भाई उनके सुरक्षा में तत्पर हैं । इस कठिन समय में पुलिस एवं SDRF टीम के दृढ़ संकल्प ने उन्हें हर परिस्थिति में उनके साथ ढाल बनकर खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण