ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जमकर खोला मोर्चा
गैरसैंण: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस के तल्ख तेवर नजर आए। “वोट चोर गद्दी छोड़” के पट्टी और नारों के साथ कांग्रेस पंचायत चुनाव में हुई कथित अराजकता को लेकर आरपार की लड़ाई के मूड में नजर आई। जिस तरह से उम्मीद की जा रही थी, ठीक उसी तरह से मानसून सत्र की शुरुआत से पहले विधानसभा परिसर का माहौल देखने को मिला. कांग्रेस के सारे विधायक एक साथ हाथों में “वोट चोर गद्दी छोड़” के नारे लगाते हुए और कई गंभीर आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। साथ है कांग्रेस के सभी विधायक भराड़ीसैंण में स्थित विधानसभा भवन में पूरी रणनीति के तहत एक साथ पहुंचे। वही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने कहा कि नैनीताल में तमंचे और तलवार के दम पर वोट चोरी ही नहीं बल्कि वोटों की लूट की गई. सरकार ने इसका कोई संज्ञान भी नहीं लिया. जब सरकार के द्वारा को कार्रवाही नहु हुई तो नैनीताल हाईकोर्ट ने खुद इसका संज्ञान लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण