पूर्व सैनिकों व सैनिक विधवाओं के पुत्रों के लिए निःशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर 25 अगस्त से
पौड़ी: पूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना, अर्धसैनिक बलों एवं पुलिस बल में भर्ती हेतु तैयार करने के लिये जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग की ओर से निःशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर 25 अगस्त से 19 अक्टूबर 2025 तक पुरानी बुचड़ी (अब कैडेट ट्रेनिंग एरिया) देहरादून में संचालित होगा।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल वीपी भट्ट ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन 23 अगस्त 2025 तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय लैंसडाउन में या जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय देहरादून में जमा कर सकते हैं। कहा कि आवेदन निर्धारित समय पर जमा न होने की स्थिति में चयन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी के लिए 01386-263149 एवं मोबाइल नंबर 9410321614 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात