मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय खेल मंत्री डॉ.मनसुख मंडाविया से की भेंट
नई दिल्ली में आदरणीय केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ.मनसुख मंडाविया से भेंट कर राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के लिए केंद्र सरकार से प्राप्त सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अल्मोड़ा के डीनापानी में उच्च स्तरीय खेल सुविधा की स्थापना, देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में आईस स्केटिंग रिंक का संचालन, नई टिहरी में साहसिक प्रशिक्षण केन्द्र के उच्चीकरण, चंपावत के महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में इंडोर आर्टिफिशियल रॉक क्लाइम्बिंग की सुविधा और राज्य के 95 विकासखण्डों में बहुउद्देशीय क्रीड़ाहॉल के निर्माण के प्रस्तावों को स्वीकृत करने का अनुरोध किया।
साथ ही उत्तराखण्ड में स्थापित राज्य के पहले खेल विश्वविद्यालय को अग्रणी खेल संस्थान बनाने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग और आर्थिक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात