जनता को साइबर अपराध व नशे के खतरे से किया जागरूक
पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के तहत पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव के मार्गदर्शन में थाना अस्कोट क्षेत्रांतर्गत कस्बा चौरासी में थाना दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज, चौकी ओगला प्रभारी उपनिरीक्षक बसंत पन्त सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याएं और सुझाव पुलिस के समक्ष रखे, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष प्रकरणों को शीघ्र समाधान हेतु आश्वासन दिया गया।
साथ ही पुलिस द्वारा साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई और लोगों को नशे के दुष्परिणाम बताकर युवाओं को नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया।
जनपद पुलिस का उद्देश्य – जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना एवं पुलिस-जन सहयोग को और अधिक प्रभावी बनाना।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण