धारचुला-तवाघाट रोड पर वाहन दुर्घटना, चालक की मृत्यु, एक व्यक्ति घायल
धारचुला-तवाघाट रोड पर कूलागाढ़ के पास एक कैम्पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया। वाहन में चालक सहित कुल 02 व्यक्ति सवार थे।
सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला श्री विजेन्द्र शाह मय पुलिस टीम, एसडीआरएफ तथा एस0एस0बी0 धारचुला की टीम मौके पर पहुँचे और तत्काल रैस्क्यू कार्य शुरू किया गया। वाहन चालक जर्मन सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी खुटिया, रामपुर की दुर्घटना में मृत्यु हो गई, जिनका पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। तो वही वाहन में सवार ऋतिक घोष निवासी पश्चिम बंगाल घायल हो गया। पुलिस टीम, एस0एस0बी0 धारचुला व एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से घायल को रैस्क्यू कर 108 एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी धारचुला भिजवाया गया। एसएचओ विजेन्द्र शाह ने मौके पर घायल को हिम्मत एवं हौसला देते हुए कहा कि पुलिस आपके साथ है, घबराने की आवश्यकता नहीं है, जिससे घायल व्यक्ति को मानसिक संबल मिला।
👉 पिथौरागढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि पर्वतीय मार्गों पर वाहन चलाते समय सावधानी एवं सतर्कता बरतें।

शीतकाल हेतु बंद हुए 11 वें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट
रात्रि में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही सघन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त
सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी