कोतवाली अस्कोट पुलिस द्वारा अवैध भांग की खेती को नष्ट किया गया
उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की अवैध तस्करी एवं उत्पादन के विरुद्ध सतत रूप से प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में, विगत दिवस थानाध्यक्ष कोतवाली अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 बसन्त पन्त (चौकी प्रभारी ओगला), का0 अर्जुन सिंह, का0 गणेश तिवारी, का0 कवीन्द्र सिंह, पीआरडी अजय सिंह, हो0गा0 सुभाष प्रसाद द्वारा ग्राम नाग क्षेत्र में की जा रही लगभग 04 नाली में अवैध भांग की खेती को नष्ट किया गया।
साथ ही, मानस नेशनल नार्कोटिक्स हेल्पलाइन पोर्टल (1933) के बारे में आमजन को जानकारी प्रदान की गई एवं अपील की गई कि यदि किसी भी व्यक्ति को मादक पदार्थों से संबंधित कोई सूचना प्राप्त होती है, तो वह तत्काल मानस हेल्पलाइन 1933 के माध्यम से सूचना साझा करें, ताकि आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण