जिलाधिकारी ने की धान की कटाई, ग्रामीणों संग मंडाई में भी हुई शामिल
पौड़ी/ जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. स्वाति एस. भदौरिया ने तहसील पौड़ी के अंतर्गत ग्राम पंचायत डुंगरी का दौरा कर क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया। इस दौरान राजस्व विभाग ने कृषक विक्रम सिंह के खेत में 30 वर्ग मीटर का प्लॉट बनाकर सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से प्रयोग किया, जिसमें 7 किलो धान की उपज प्राप्त हुई।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं भी खेत में धान की कटाई की और ग्रामीण महिलाओं के साथ मंडाई में सहभागिता कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने खेत का नक्शा, खसरा, रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों की जांच की तथा किसानों से बोए गए बीज और फसल की स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं। इन्हीं आंकड़ों पर क्षतिपूर्ति और फसल बीमा की राशि निर्धारित होती है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलता है।
गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर प्रसन्नता व्यक्त की और गांव की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने जिलाधिकारी से गांव के पास खेतों में घेरबाड़ किए जाने की मांग की। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि कृषि विभाग को घेरबाड़ के लिये आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान ग्रामीणों को फसल बीमा की जानकारी भी दी गयी।
इस अवसर पर तहसीलदार दीवान सिंह राणा, एलआरओ सीएम पांडे, राजस्व उप निरीक्षक ज्योति सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण