स्कूलों में चली पौड़ी पुलिस की जागरूकता की पाठशाला
कोटद्वार: क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती निहारिका सेमवाल द्वारा आज टीसीजी स्कूल, कोटद्वार में तथा यातायात श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा Shemford futuristic school srinagar में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम शिविर में जाकर स्कूल के छात्र छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियों साझा की गई जिसमें छात्र-छात्राओं को “कानून की पाठशाला” के अंतर्गत जीवनोपयोगी जानकारियाँ प्रदान करने के साथ ही कानून का सम्मान करने तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने को प्रेरित किया गया।

📚 *छात्र-छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण सीखः-*
👉छात्रों को साइबर क्राइम, धोखाधड़ी एवं ऑनलाइन ठगी जैसे अपराधों से बचने हेतु सावधानियाँ बताई गईं।
👉नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और नशे से सदैव दूर रहने की सलाह दी गई।
👉यातायात नियमों की जानकारी देकर सड़क सुरक्षा का महत्व समझाया गया।
👉विशेष रूप से छात्रों को बताया गया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना कानूनन अपराध है तथा यह स्वयं और दूसरों दोनों के लिए खतरनाक है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज