अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्रमोहन सिंह द्वारा कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा सर्वप्रथम सलामी गार्द का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात् थाना परिसर का विस्तृत भ्रमण कर लम्बित मुकदमाती वाहनों के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। थाना कार्यालयों में रखे अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए क्रमशः शस्त्रागार, मालखाना, बैरिक, मेस, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष एवं सीसीटीएनएस प्रणाली, सीसीटीवी कैमरे एवं कम्प्यूटर उपकरण का भौतिक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

शीतकाल हेतु बंद हुए 11 वें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट
रात्रि में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही सघन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त
सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी