पिथौरागढ़ पुलिस के खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चमक बिखेरी
जनपद देहरादून में आयोजित 24वीं प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता (जूडो, वुशु, ताइक्वांडो, कराटे, पेंचक सिलाट) में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक (01 स्वर्ण, 04 रजत एवं 05 कांस्य) जीतकर जनपद का नाम गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिता में पदक विजेता प्रतिभागी:
1️⃣ अपर उपनिरीक्षक गुरमुख सिंह – वुशु प्रतियोगिता (रजत)
2️⃣ कांस्टेबल 170 ना0पु0 वीरेंद्र यादव – वुशु प्रतियोगिता (रजत)
3️⃣ कांस्टेबल 170 ना0पु0 वीरेंद्र यादव – पेंचक सिलाट प्रतियोगिता (रजत)
4️⃣ कांस्टेबल 303 ना0पु0 हेमंत पटवाल – पेंचक सिलाट प्रतियोगिता (रजत)
5️⃣ कांस्टेबल 303 ना0पु0 हेमंत पटवाल – कराटे प्रतियोगिता (कांस्य)
6️⃣ कांस्टेबल 316 ना0पु0 विजय रजवार – वुशु प्रतियोगिता (कांस्य)
7️⃣ कांस्टेबल 212 स0पु0 मोहित कापड़ी – कराटे प्रतियोगिता (स्वर्ण)
8️⃣ कांस्टेबल 192 स0पु0 गौरव बिष्ट – ताइक्वांडो प्रतियोगिता (रजत)
9️⃣ कांस्टेबल 192 स0पु0 गौरव बिष्ट – पेंचक सिलाट प्रतियोगिता (कांस्य)
🔟 कांस्टेबल 197 स0पु0 आशीष कुमार बिष्ट – वुशु प्रतियोगिता (कांस्य)

👉 कराटे प्रतियोगिता में सभी जनपदों की टीमों में जनपद पिथौरागढ़ तृतीय स्थान पर रहा।
टीम का नेतृत्व उप निरीक्षक आनंद गिरी (टीम मैनेजर) द्वारा किया गया।
इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, श्रीमती रेखा यादव ने सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में और ऊंचाइयां छूने के लिए प्रेरित किया।
जनपद पिथौरागढ़ पुलिस सेवा, समर्पण और सम्मान के साथ हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

पंचायत विभाग के अधिकारियों को अनटाइट फंड से मनरेगा के तहत झाड़ियां को काटने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य के दोनों मंडलों में स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन स्थापित करने कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश
120 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन से SDRF ने घायल को किया सुरक्षित रेस्क्यू
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा–एनडीए गठबंधन की प्रचंड ऐतिहासिक विजय को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उल्लासपूर्वक के मनाया