पौड़ी पुलिस का यातायात नियम उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही लगातार जारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निरंतर चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।वही 07 वाहन चालकों (लक्ष्मणझूला-03, पौड़ी-02, कोटद्वार-01 व यातायात कोटद्वार-01) को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए वाहनों को सीज किया गया एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर निरस्तीकरण हेतु भेजे गए। 74 वाहन चालकों के विरुद्ध ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालानी कार्यवाही की गई।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात