बहुउद्देशीय शिविर में पुलिस ने प्रदर्शनी लगाकर आमजन को किया जागरुक
जनपद में सेवा पखवाडा थीम के अंतर्गत 17.09.2025 से दिनांक 02.10.2025 तक आयोजित स्वच्छता ही सेवा/सेवा पखवाड़ा अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। आज 22 सितम्बर 2025 को जिला प्रशासन के तत्वधान में चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिन्यालीसौड़ मे आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में धरासू पुलिस टीम द्वारा प्रदर्शनी लगाकर आमजनमानस को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरुक करते हुये डायल 112 तथा साइबर हेल्पलाईन 1930 की उपयोगिता के बारे में बताया गया साथ ही सभी को नये आपराधिक कानूनों की जानकारियां भी दी गयी तथा जनजागरुकता पम्पलेट वितरित किये गये।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज