आगामी पर्वों को लेकर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने रुद्रपुर बाजार का किया सघन भ्रमण
आगामी दीपावली एवं अन्य महत्वपूर्ण पर्वों के शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपादन को सुनिश्चित करने हेतु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंहनगर, मणिकांत मिश्रा ने स्वयं पुलिस बल के साथ रुद्रपुर के मुख्य बाजार क्षेत्र का गहन निरीक्षण एवं भ्रमण किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सम्पूर्ण बाजार क्षेत्र में मौजूद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और उपस्थित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि त्योहारी सीजन में भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा चाक-चौबंद बनाया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पर्वों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती बरकरार रहेगी।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज