मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा ने 06 मोबाइल टॉयलेट वैन को फ्लैग ऑफ कर किया रवाना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित निजी आवास नगला तराई से 06 मोबाइल टॉयलेट वैन को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा से रेकिट एवं प्लान इंडिया की ओर से ये कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत यह पहल की गई है।
इसका मुख्य उद्देश्य पूर्णागिरी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के आलोक में स्वच्छता और जन स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है । रेकिट संस्था ने जिला प्रशासन चंपावत को CSR के तहत पूर्णागिरि मेले के लिए ये वैन उपलब्ध कराई है। इन छह वैनों में चार महिला और चार पुरुष शौचालय के साथ-साथ दो चेंजिंग रूम भी हैं।
फ्लैग ऑफ कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष नगर पालिका रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, सीडीओ दिवेश शाशनी,एडीएम कस्तूभ मिश्रा आदि मौजूद थे।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात