पौड़ी पुलिस की तत्परता और तकनीकी दक्षता से वापस मिला वादी का मोबाइल फोन वावस
पौड़ी: बीती 24.10.2025 को श्री शिव भट्ट, निवासी पौड़ी, द्वारा कोतवाली पौड़ी पर सूचना दी गई कि उनका कीमती मोबाइल (वनप्लस कंपनी) पौड़ी रोड पर कहीं खो गया है, जिसमें उनके महत्वपूर्ण आधिकारिक दस्तावेज एवं निजी डेटा है।
सूचना प्राप्त होते ही थाना पौड़ी पुलिस ने मामले को गंभीरता एवं प्राथमिकता से लेते हुए त्वरित मोबाइल फोन की खोजबीन शुरू की। पुलिस टीम के लगातार प्रयासों एवं सर्विलांस तकनीक व लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम की सहायता से मोबाइल की लोकेशन का पता लगाया गया। जिसके परिणामस्वरूप आज वादी के खोए हुए मोबाइल को सकुशल बरामद कर सकुशल श्री शिव भट्ट के सुपुर्द किया। अपना कीमती मोबाइल वापस मिलने पर श्री शिव भट्ट ने पौड़ी पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण