नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार (IPS) ने संभाली जनपद पौड़ी गढ़वाल की कमान
पौड़ी: नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार (IPS) ने गार्द सलामी लेने के पश्चात जनपद पौड़ी गढ़वाल का कार्यभार विधिवत रूप से ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सर्वेश पंवार ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भेंट कर जनपद में कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं जनसेवा से संबंधित प्राथमिकताओं पर चर्चा की।
आईपीएस श्री सर्वेश पंवार वर्ष 2019 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुलिस विभाग में अपनी कार्यकुशलता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं संवेदनशील दृष्टिकोण के लिए विशिष्ट पहचान बनाई है। इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक अपराध देहरादून, पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून, तथा पुलिस अधीक्षक चमोली जैसे अनेक महत्वपूर्ण पदों पर अपनी उत्कृष्ट सेवाएँ दे चुके हैं। उनके कार्यकाल में पुलिस व्यवस्था में कई नवाचार और सुधार देखने को मिले हैं, जिनका लाभ आम नागरिकों तक सीधे पहुँचा है।
समस्त पौड़ी गढ़वाल पुलिस परिवार नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सर्वेश पंवार (IPS) का जनपद पौड़ी में हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करती है। आपके आगमन से संपूर्ण जनपद पुलिस परिवार में नई ऊर्जा, उत्साह और कार्य के प्रति नवचेतना का संचार हुआ है। महोदय के दिशा निर्देशानुसार जनपद पौड़ी पुलिस को “सुरक्षित, अनुशासित, पारदर्शी एवं जनसेवा-केंद्रित पुलिसिंग” का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करने के साथ-साथ पूर्ण निष्ठा, समर्पण और टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए संकल्पबद्ध हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण