मुख्य सचिव ने सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर सभी अधिकारियों को एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर शासन के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई।
शपथ में सभी अधिकारियों – कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सचिव नीतेश कुमार झा, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, विनोद कुमार सुमन, श्रीधर बाबू अद्दांकी, युगल किशोर पंत एवं कुंभ मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका सहित मुख्य सचिव के वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव श्री एम.एल. उनियाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण