कोटद्वार में नशीले कैप्सूल को बेचने वाले मुख्य सरगना को पौड़ी पुलिस ने बिजनौर से धर #दबोचा
कोटद्वार: CIU/ANTF/कोटद्वार पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के ड्रग्स इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम द्वारा कोटद्वार क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की गई। इस दौरान डॉ. सूरज, निवासी कोटद्वार के मेडिकल स्टोर से कुल 6288 नशीले कैप्सूल (Spasmore Acetaminophen, Tramadol Hydrochloride, Dicyclomine Hydrochloride) बरामद किए गए थे। मौके से डॉ. सूरज के सहकर्मी अरुण कंडवाल को गिरफ्तार कर मु0अ0सं0-289/2025, धारा 8/22 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
अभियोग में मुख्य अभियुक्त मेडिकल संचालक डॉ. सूरज कुमार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए गए।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री चन्द्र मोहन सिंह, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार श्री रमेश तनवार के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुए दिनांक 30.11.2025 को हल्दौर, जनपद बिजनौर (उ.प्र.) से मुख्य अभियुक्त डॉ. सूरज कुमार को उसके वाहन UK12 B-3719 (सिल्वर ऑल्टो कार) सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल