थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा तटों पर सुरक्षा एवं नशामुक्ति हेतु विशेष जागरूकता अभियान
थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा नदी में होने वाली डूबने की घटनाओं तथा गंगा किनारे नशीले पदार्थों के सेवन से जुड़े संभावित खतरों की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस द्वारा गंगा तटों पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु विभिन्न स्थानों पर प्रमुख चेतावनी एवं जागरूकता संदेश लिखवाए जा रहे हैं इन संदेशों में भावात्मक रूप भी दिया जा रहा है जिस कारण लोग गंगा नदी के संभावित खतरे को भाँप सके साथ ही इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को गहरे, संवेदनशील एवं तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रखना है जिससे नदी में डूबने की घटनाएं ना हो तथा नशीले पदार्थों के सेवन जैसी जोखिमपूर्ण गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। पुलिस टीमों द्वारा गंगा तट क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है और सुरक्षा की दृष्टि से नियमित निगरानी बनाए रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना को समय रहते रोका जा सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण