ड्राई पोर्ट निर्माण को लेकर महाराज की नेपाल के राजदूत से भेंट
देहरादून/नई दिल्ली। प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने शारदा नदी (महाकाली नदी) पर बन रहे शारदा बैराज के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली में नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा से शिष्टाचार भेंट की इस दौरान उन्होंने भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण (LPAI) के निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल समीर जाफरी, अवर सचिव भूपेंद्र सिंह रावत और मिशन के उप प्रमुख डॉ. सुरेंद्र थापा से चर्चा करते हुए भारत नेपाल के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को देखते हुए शारदा नदी (महाकाली नदी) पर बन रहे शारदा बैराज के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बनवास बैराज अपनी आयु पूर्ण कर चुका है इसलिए इसकी रिट्रोफिटिंग की जाए या उसके स्थान पर नया ब्रिज बनाया जाए। उन्होंने नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा से मुलाकात के दौरान बनबसा स्थित नदी पर ड्राई पोर्ट (Dry port) निर्माण को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण