पर्यटन मंत्री ने हॉस्पिटैलिटी स्कूल का निरिक्षण किया
देहरादून/फरीदाबाद। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने फरीदाबाद स्थित ललित सूरी हॉस्पिटैलिटी स्कूल में पहुंच कर मेहमान नवाजी को लेकर संस्थान द्वारा युवाओं के कौशल के लिए किये जा रहे प्रयासों का निरिक्षण किया। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को फरीदाबाद स्थित ललित सूरी हॉस्पिटैलिटी स्कूल में पहुंच कर मेहमान नवाजी को लेकर संस्थान द्वारा युवाओं के कौशल के लिए किये जा रहे प्रयासों का निरिक्षण किया। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड के पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल और एसीओ अभिषेक रोहिला भी मौजूद रहे। महाराज ने कहा कि फरीदाबाद स्थित ललित सूरी हॉस्पिटैलिटी स्कूल के प्रबंधन ने देहरादून में भी अपने संस्थान को स्थापित करने की इच्छा व्यक्त की ताकि उत्तराखंड के युवाओं को कौशल विकास के तहत अपना हूनर तराशने का अवसर मिल सके। इस पर हॉस्पिटैलिटी स्कूल की सीएमडी डा. ज्योत्सना सुरी, कार्यकारी निदेशक सुश्री दिव्या सूरी, सुश्री दीक्षा सूरी, केशव सूरी और संस्थान के डीन अनुपम मुखर्जी भी उपस्थित थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण