चरस तस्करी मामले का मुख्य सप्लायर चमोली में चढ़ा पौड़ी पुलिस के हत्थे
कोटद्वार: मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान” को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद में नशा तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कड़ी निगरानी रखते हुए सख्त एवं सतत कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।
इन्हीं निर्देशों के क्रम में दिनांक 30.04.2025 को कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा सतेंद्र, रोहित डोबरियाल एवं भास्कर नेगी को 804 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि उन्होंने यह चरस प्रेम सिंह, निवासी जोशीमठ, जनपद चमोली से खरीदी थी। प्राप्त साक्ष्यों एवं विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान इन तथ्यों की पुष्टि होने पर दिनांक 15.12.2025 को कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त प्रेम सिंह को ग्राम देवर खरोला, गोपेश्वर, जनपद चमोली से धारा- 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।

सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला