“कानून की पाठशाला” के तहत पाबो क्षेत्र में पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
नशे से दूर रहने, यातायात नियमों का पालन करने तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज को सुरक्षित बनाने के हेतु राजकीय इंटर कॉलेज चंपेश्वर, पाबो में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वही पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को “कानून की पाठशाला” के अंतर्गत जीवनोपयोगी एवं व्यवहारिक जानकारियाँ प्रदान की गईं। छात्रों को कानून की व्यवहारिक जानकारी, सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने एवं अनुशासित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

✅ इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को दी गई प्रमुख जानकारियाँ :
👉 साइबर अपराधों जैसे साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं ठगी से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई।
👉 नशे के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए नशे से सदैव दूर रहने की अपील की गई।
👉 यातायात नियमों की जानकारी देकर सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाया गया।
👉 विशेष रूप से बताया गया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना कानूनन अपराध है, जो स्वयं के साथ-साथ दूसरों के जीवन के लिए भी खतरनाक हो सकता है।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात