जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
कोटद्वार। जंगली जानवरों के लिए जंगलों में भोजन और पानी की कमी अब इंसानी आबादी के लिए भारी मुसीबत बनती जा रही है। भोजन की तलाश में जंगली हाथी लगातार रिहायशी इलाकों का रुख कर रहे हैं। हालात इतने डरावने हैं कि लोग अपने ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं। घर के ठीक बाहर विशालकाय हाथियों का झुंड देखकर लोगों की सांसें अटक रही हैं, लेकिन इस पूरे मामले पर जिम्मेदार वन विभाग पूरी तरह मौन साधे बैठा है।
मामला कोटद्वार नगर के ग्रास्टनगंज क्षेत्र के रिहायशी इलाके का है, जहाँ पिछले कुछ दिनों से जंगली हाथियों का मूवमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है। देर रात भोजन की तलाश में हाथी जंगलों से निकलकर सीधे लोगों के घरों और आंगनों तक पहुँच रहे हैं। भूखे हाथियों ने कई ग्रामीणों के घरों की दीवारों और चारदीवारी, पानी की टंकी, कार को क्षतिग्रस्त कर दिया है, साथ ही घरों के बाहर रखी अन्य सामग्री को भी भारी नुकसान पहुँचाया है।
स्थानीय लोगों का आक्रोश:
स्थानीय निवासी देवरथ नैथानी, का कहना है कि रात के अंधेरे में जब अचानक खिड़की या दरवाज़े के बाहर हाथी खड़ा दिखाई देता है, तो डर के मारे पूरा परिवार सहम जाता है। बच्चों और बुजुर्गों में इस कदर खौफ है कि लोग रात-रात भर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। आरोप है कि इस गंभीर स्थिति के बावजूद वन विभाग की ओर से न तो गश्त बढ़ाई जा रही है और न ही हाथियों को आबादी में आने से रोकने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
स्थानीय निवासी अंजू रावत कहना है, “हम लगातार वन विभाग को इसकी सूचना दे रहे हैं, लेकिन अधिकारी और कर्मचारी चैन की नींद सो रहे हैं। वन कर्मी मौके पर आकर हाथियों को भागने के लिए मशाल और पटाखों की मांग करते है, क्या विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार है? अगर समय रहते हाथियों को रोकने के लिए फेंसिंग या पटाखों की व्यवस्था नहीं की गई, तो कभी भी कोई बड़ी जनहानि हो सकती है।”
वन सूत्रों के मुताबिक जंगलों का सिमटना और वहां भोजन का न होना हाथियों को आबादी की तरफ धकेल रहा है, लेकिन इसका खामियाजा आम जनता को अपनी जान-माल का जोखिम उठाकर भुगतना पड़ रहा है। अब देखना यह होगा कि इस खबर के बाद मौन बैठा वन विभाग अपनी नींद से जागता है या फिर स्थानीय निवासी इसी तरह दहशत के साए में जीने को मजबूर रहेंगे

जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस