मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता के निधन पर किया शोक प्रकट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जारी अपने शोक संदेश में कहा कि यह समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। उनका जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री ने बाबा केदार से प्रार्थना की है कि दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा माननीय योगी जी सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता के निधन पर किया शोक प्रकट
शीतकाल हेतु बंद हुए 11 वें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट
रात्रि में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही सघन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त
सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज