लॉकडाउन के उल्लघंन करने वाले 597 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु प्रदेश में लागू लॉकडाउन के उल्लघंन करने पर आज दिनांक 24 मई 2020 को प्रदेश में कुल 37 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसमें 597 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
प्रदेश में अभी तक कुल 3307 अभियोगों 21303 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभी तक एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 46629 वाहनों के चालान, 7113 वाहन सीज एवं 02.54 करोड़ रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया।