पौड़ी पुलिस पौंछी दाना सयाणों का द्वार, घर-घर जै की पुछणी च खैर खबर
पौड़ी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में एकल बुजुर्गों की सहायता के लिये जनपद स्तर पर चलाई जा रही मुहिम को जमीन पर उतारते हुए विभिन्न मजबूरियों के चलते अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों की खैर खबर लेने एवं उन्हें आवश्यकता अनुरुप उचित मदद देने के क्रम में जनपद की थाना देवप्रयाग पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रों में बुजुर्गो के घर-घर जाकर उनसे मुलाकात की गयी और उनका हालचाल जानकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निदान किया गया।

पुलिस टीम द्वारा बुजुर्गों को अपना मोबाइल नम्बर व आपातकालीन नम्बर डायल-112 दिया गया, ताकि वे किसी भी तरह की परेशानी होने पर पुलिस को तुरन्त बुला सकें। घर में अकेले रह रहे बुजुर्गों पर पौड़ी पुलिस द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि उन्हें अकेला समझ कर आपराधिक तत्व कोई वारदात कारित न कर सके व बुजुर्गों में भी सुरक्षा की भावना विकसित हो सके। अपने बीच पुलिस कर्मियों को पाकर बुजुर्ग खुद को और भी ज्यादा सुरक्षित महसूस करने लगे। और पुलिस की सहायता से गदगद होकर सभी एकल बुजुर्गों द्वारा पौड़ी पुलिस टीम को आशीर्वाद दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण