राज्य के सभी 13 जिलों में विद्युत शवग्रह बनाने की मांग – धीरेंद्र प्रताप
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने राज्य के सभी 13 जनपदों और प्रमुख नगरों में विद्युत शवदाह गृह बनाए जाने की मांग प्रदेश सरकार की है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि कोविड- 19 के चलते अब शवो का दाह संस्कार करना भी एक बड़ी समस्या बन गया है। यही कारण है कि दाह संस्कार को लेकर भी राज्य के कई हिस्सों से लोगों के आपस में लड़ने झगड़ने के समाचार आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लड़ना झगड़ने का मामला तो कानून व्यवस्था से जुड़ा है परंतु कोविड-19 से जो खतरनाक संक्रमण फैलता है उस पर ध्यान दिया जाना बहुत जरूरी है ।उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह राज्य की तात्कालिक आवश्यकताओं को समझें व तत्काल राज्य के तमाम 13 जनपदों में व प्रमुख नगरों में विद्युत शवदाह गृहो के निर्माण की तत्काल व्यवस्था करें। जिससे राज्य के लाखों लोगों को कोविड-19 संक्रमण से बचाया जा सके। धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि राज्य में केवल एक विद्युत शवदाह गृह हरिद्वार जनपद में मौजूद है लेकिन वह भी कई साल से खराब पड़ा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह उसकी तत्काल मरम्मत कराए और राज्य के अन्य हिस्सों में भी जहां भी संभव है विद्युत शवदाह गृह की जल्द से जल्द व्यवस्था करा , तमाम लोगों की संभावित संक्रमण से जान बचाए

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
Connect with gamers from around the world in our online games! Lucky Cola