32 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, प्रशासन ने वार्ड को कन्टेनमेंट जोन किया घोषित
सितारगंज के वार्ड संख्या पांच में 32 लोगों की एक साथ कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कम्प मच गया है। 18 जुलाई को आशा कार्यकर्ती की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन द्वारा वार्ड को कन्टेनमेंट जॉन घोषित कर दिया था साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने पुरे वार्ड के लोगों के कोरोना सैम्पल लेने शुरू कर दिए थे। आशा कार्यकर्ती सम्पर्क में आये लगभग 100 लोगों के 21 जुलाई को सैम्पल लिए गए थे। जिसमें 32 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग सहित शहर में हड़कंप मच गया। स्वाथ्य विभाग ने सभी पॉजिटिव आये लोगों को एक जगह इकठ्ठा कर रुद्रपुर अस्पताल भेजने की तैयारी शुरू दी है
कोरोना पॉजिटिव आये लोगों में 12 महिलाये 10 पुरुष है।
डॉ राजेश आर्या ने बताया कि पूरे वार्ड को पहले ही कंटेंमेंट जॉन घोषित कर दिया गया था ।आशा के सम्पर्क में आये लोगों की सैम्पलिंग ली गयी थी जिसमें 32 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है बाकी अभी आनी बाकी हैं।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज