मूसलाधार बारिश से पुश्ता ढहा एक मकान क्षतिग्रस्त
भारी बरसात के कारण आज सुबह हिंडोला खाल के पास एनएच 94 का एक भारी पुश्ता धर्मसिंह के मकान के ऊपर जा गिरा। दो कमरों का मकान जमींदोज हो गया, मकान के अंदर मलबे में तीन व्यक्ति जम चुके हैं, दोनों कमरों में धर्म सिंह सहित चार व्यक्ति थे। धर्म सिंह ने किसी तरह अपनी जान बचाई। खबर मिलते ही एसडीएम नरेंद्र नगर युक्ता मिश्र पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। मलबे में दबे 3 लोगों को निकालने के लिए मलबा हटाकर रेस्क्यू का काम जारी है। मलबे में तीनों लोगों की दब कर मरने की आशंका जताई जा रही है। दुर्घटना का कारण ऑल वेदर रोड कंपनी द्वारा कमजोर पुस्ता लगाए जाने का है लोगों का कहना है कि उससे के अंदर मिट्टी भरी गई, मौके पर ऑल वेदर रोड कंपनी के अधिकारी पहुंचे मगर क्षेत्रीय जनता के गुस्से के कारण उन्हें नरेंद्र नगर थाने में जाकर पुलिस की शरण लेनी पड़ी लोगों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के कार्यों की जांच और उन पर आत्महत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण