जल निगम में कार्यरत ठेका कर्मचारियों ने 4 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन
उधम सिंह नगर के किच्छा में जल संस्थान विभाग में कार्यरत ठेका कर्मचारियों ने 4 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शनकिया। ठेका कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए ठेकेदार पर तमाम गंभीर आरोप लगाए। उधम सिंह नगर के किच्छा में उत्तराखंड जल संस्थान कार्यालय में ठेकेदार के अधीन काम करने वाले 7 कर्मचारियों ने अपनी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर ठेकेदार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन किया और 4 सूत्रीय मांगों पर जल्द कार्यवाही की मांग की। किच्छा के आवास विकास स्थित उत्तराखंड जल संस्थान के कार्यालय में ठेका कर्मचारियों ने ठेकेदार अनिल सेन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

कर्मचारियों ने ठेकेदार अनिल सेन पर आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार द्वारा अगस्त 2018 से कर्मचारियों का ईपीएफ जमा नहीं किया है, जबकि ठेकेदार द्वारा लगातार कर्मचारियों के वेतन से ईपीएफ की कटौती की जा रही है । जल संस्थान कार्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने एएसआई कार्ड ना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कार्ड न बनने के कारण कर्मचारियों को निजी खर्च पर अपना तथा अपने परिवार का इलाज निजी अस्पतालों में कराने को मजबूर होना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने ठेकेदार पर तीन-तीन महीने में वेतन देने का आरोप लगाते हुए कहा कि देर से वेतन दिए जाने के कारण कर्मचारियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि जल विभाग द्वारा वर्ष 2018 में वेतन बढ़ोतरी की गई थी, परंतु ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों को पुराना वेतन ही दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने एक स्वर में ईपीएफ जमा करने, एएसआई कार्ड बनवाने, वेतन बढ़ोतरी का लाभ देने तथा प्रतिमाह वेतन समय पर देने की मांग की।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज