बोलेरो कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत हादसे में ग्राम प्रधान को आई गंभीर चोट
लक्सर: रुड़की-लक्सर कोतवाली तिराहे पर खड़ंजा कुतुबपुर के ग्राम प्रधान की बोलेरो कार की ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ग्राम प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार खड़ंजा कुतुबपुर ग्राम प्रधान सुशील कुमार किसी काम से रुड़की गए हुए थे। देर रात को सुशील कुमार अपनी बोलेरो गाड़ी से वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी लक्सर कोतवाली मोड के पास पहुंची थी। तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी जबरदस्त भिड़ंत हो गयीं। आसपास के लोगों ने पुलिस को तत्काल हादसे की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लक्सर बाजार चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल ने देखा की ग्राम प्रधान सुशील कुमार गाड़ी के अंदर फंसे हुए हैं। जिसके बाद उन्होंने लक्सर से मैकेनिक को बुलाया और कटर की सहायता से उन्हें बाहर निकाला। जिसके बाद पुलिस के द्वारा ग्राम प्रधान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने ग्राम प्रधान की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण