मलबा आने से बंद पड़ा केदारनाथ नेशनल हाईवे आज खुला, मार्ग खुलने से तीसरे दिन यातायात व्यवस्था हुई सुचारू
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ नेशनल हाईवे के बांसबाड़ा में भारी मलबा आने से मार्ग बंद हो गया था। इस सड़क मार्ग पर आज तीसरे दिन यातायात व्यवस्था सुचारू किया जा सका। हाईवे के बांसबाड़ा में भारी मलबा आने से मार्ग बंद हो गया था। जिसे राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद खोल दिया है। राजमार्ग पर आवाजाही होने से केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों और केदारघाटी की जनता ने राहत की सांस ली। केदारनाथ हाईवे के बांसबाड़ा में भारी मलबा आने से नेशनल हाईवे बंद हो गया था। जिसे खेलने के लिए एनएच विभाग के कर्मिचारियों को काफी पसीना बहाना पड़ा। राजमार्ग के बंद होने से केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों के साथ ही केदारघाटी की जनता को विजयनगर-बसुकेदार मोटरमार्ग का सहारा लेना पड़ा था। इस मोटरमार्ग से वाहनों को 80 किमी की दूरी ज्यादा तय करनी पड़ रही थी। बीते दिन मौसम साफ होने पर एनएच विभाग की ओर से मलबा हटाने का काम किया गया। इसके बाद यातायात फिर से बहाल कर दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण